1968 में क्रैश हुआ था इंडियन एयरफोर्स का विमान, यहां मिली मारे गए शख्स की डेड बॉडी

शिमला। 1968 में इंडियन एयर फोर्स का एक एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था, जिसमें 1 की मौत हो गई थी। उस पीड़ित की डेड बॉडी इसी माह 1 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के ढाका ग्लेशियर में माउंटैनीरिंग फाउंडेशन को मिली है। इंडियन माउंटैनीरिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक स्वच्छता अभियान के दौरान 50 साल बाद पीडित की डेड बॉडी मिलने का खुलासा किया है।

50 साल पहले विमान क्रैश में हुई थी मौत, अब मिली डेड बॉडी

इंडियन एयर फोर्स का एयरक्राफ्ट एन-12 चंडीगढ़ से लेह के लिए रवाना हुआ 7 फरवरी 1968 को अपने 102 सहयोगियों को लेकर रवाना हुआ था। लेह की तरफ जाते वक्त खराब मौसम की वजह से पायलट ने वापस लौटने का निर्णय लिया, लेकिन उसके बाद एयरक्राफ्ट अचानक रडार से गायब हो गया। जांच के बाद पता चला कि प्लेन हिमाचल के लाहौल घाटी में क्रैश हो गया था।

2003 में एक खोज अभियान के दौरान हिमाचल प्रदेश के ढाका ग्लेशियर में 1968 में क्रैश हुआ प्लेन मिला था। 1 जुलाई को चंद्रभागा-13 चोटी पर एक स्वच्छता अभियान के दौरान पर्वतारोहण दल को 1968 में एयरक्राफ्ट क्रैश में पीड़ित का मृत शरीर मिला। टीम को एयरक्राफ्ट के कुछ हिस्से भी मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+