परिजनों से जान बचाने के लिए युवती ने की हाईकोर्ट में अपील, जानिए पूरा मामला
मुंबई। 19 साल की प्रियंका शेटे ने अपने परिवार से अपनी जान बचाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, प्रियंका एक लड़के से प्यार करती हैं, जानकारी के मुताबिक लड़का अनुसूचित जाति का है। प्रियंका के परिजनों को जब लड़के के बारे में पता चला तो उन्होंने उनके रिश्ते को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। यही नहीं प्रियंका के मुताबिक परिजनों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद प्रियंका ने अपनी और अपने प्रेमी की जान बचाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है।

19 साल की प्रियंका ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करके सुरक्षा की मांग की है। इस दौरान उन्होंने अपनी रिलेशनशिप के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा, "हम तीन साल से रिश्ते में हैं, परिवार को इस बारे में पता चला, उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया और हमें जान से मारने की धमकी दी है। मैं घर से भाग गई। इस दौरान पुलिस से भी मदद नहीं मिल रही थी, इसलिए मैंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
पूरे मामले में वकील नितिन सतपुते ने बताया, "प्रियंका एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो कि अनुसूचित जाति से है। इसी वजह से प्रियंका के घरवालों ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये निर्देश दिया है कि लड़की पुलिस में अपना बयान दर्ज कराए और पुलिस इस जोड़े को सुरक्षा प्रदान करे।"












Click it and Unblock the Notifications