Lok Sabha Mein Aaj Kya Hua: लोकसभा सत्र के तीसरे दिन क्‍या-क्‍या हुआ? ओम बिड़ला बने स्‍पीकर

Parliament Session, Day 3: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन 26 जून 2024 को कोटा सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा स्‍पीकर चुना गया। लोकसभा अध्‍यक्ष पद के लिए ओम बिड़ला ने एनडीए उम्‍मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था।

लोकसभा अध्‍यक्ष पद के लिए मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्‍मीदवार के. सुरेश से था, मगर ओम बिड़ला को ध्‍वनिमत से लोकसभा अध्‍यक्ष चुना गया। 24 जून से शुरू हुआ लोकसभा सत्र 3 जुलाई तक चलेगा।

18th lok sabha session third day highlights

दरअसल, विपक्ष ने अपना उम्‍मीदवार तो खड़ा किया था, मगर ध्वनिमत के बाद प्रोटेम स्पीकर ने जब स्पीकर पद के लिए ओम बिड़ला के नाम की घोषणा की तो विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की। इस तरह से संख्याबल के अनुरुप ही INDIA ब्लॉक स्पीकर पद की रेस हार गया।

वैसे जब नए लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने धन्यवाद भाषण दिया तो सदन में हंगामा हो गया। उन्होंने 1975 में लगे आपातकाल की निंदा करते हुए उस दौरान पीड़ित हुए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस बात पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

राजस्‍थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला 17वीं के बाद अब 18वीं लोकसभा में भी लगातार दूसरे बार स्‍पीकर बने। पीएम नरेंद्र मोदी, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री कीरन रीजीजू ओम बिड़ला को उनके आसन के पास लेकर गए और उन्हें बधाई दी।

18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद ओम बिड़ला ने सदन में उपस्थित सांसदों को समझाना और निर्देश देना शुरू कर दिया. अपने धन्यवाद भाषण में बिरला ने 1975 में लगे आपातकाल की निंदा की। उन्होंने आपातकाल को काला धब्बा बताया।

चर्चित चेहरे: हाथ पकड़े नजर आए कंगना-चिराग

1. अवधेश प्रसाद: सपा नेता अवधेश प्रसाद चर्चित सांसदों में से एक हैं। ये उत्‍तर प्रदेश की फैजाबाद सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। अयोध्‍या फैजाबाद सीट के तहत आती है। यहां से दलित नेता अवधेश प्रसाद की जीत की चर्चा हर कोई करता दिखा।

2. यूसुफ पठान: पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से कांग्रेस के दिग्‍गज नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर पहली बार संसद में पहुंचे क्रिकेटर यूसुफ पठान संसद परिसर में शूट में नजर आए।

3. कंगना-चिराग: हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद कंना रनौत व बिहार के हाजीपुर से एलजेपी सांसद चिराग पासवान का गजब अंदाज देखने को मिला। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर संसद की सीढ़ियां चढ़ते दिखे। राजनीति में आने से पहले कंगना व चिराग फिल्‍म 'मिलें न मिलें हम' में एक साथ काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+