वैष्णो देवी मंदिर पर पिछले 20 वर्षों में चढ़ा 1800 किलो सोना और 2 हजार करोड़ रुपया
वैष्णो देवी मंदिर पर पिछले दो दशकों में 1800 किलो सोना, 4700 किलो चांदी चड़ाई गई है। एक आरटीआई के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है।
नई दिल्ली: प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर पर पिछले 20 सालों में इतना सोना, चांदी और पैसा चढ़ाया गया है कि आंकड़े सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, वैष्णो देवी मंदिर पर पिछले दो दशकों में 1800 किलो सोना, 4700 किलो चांदी चड़ाई गई है। एक आरटीआई के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है। इसके अलावा साल 2000 से 2020 के दौरान मंदिर पर चढ़ावे के रूप में 2 हजार करोड़ रुपया आया है।
Recommended Video

यह आरटीआई कुमाऊं के रहने वाले कार्यकर्ता हेमंत गौनिया द्वारा दायर की गई थी। यह मंदिर मां वैष्णो देवी को समर्पित है। यह मंदिर जम्मू के त्रिकुटा पर्वत पर कटरा में स्थित है। इस मंदिर को देश के सबसे धनी मंदिर में से एक माना जाता है। यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक हैं, जिन्हें वैष्णो देवी के रूप में पूजा जाता है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यहां आते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ से ऊपर पहुंच जाती है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस महामारी के बीच 16 अगस्त से शुरू होगी वैष्णों देवी की यात्रा
2000 में आए 50 लाख श्रद्धालु
आरटीआई से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि साल 2000 में लगभग 50 लाख श्रद्धालु यहां आए थे, जबकि 2011-12 में यहां 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जोकि पिछले 20 सालों में सबसे अधिक संख्या है। 2018 और 2019 में, 80 लाख लोगों ने मंदिर का दौरा किया। जबकि 2020 में, केवल 17 लाख लोगों ने महामारी की वजह से मंदिर का दौरा किया। साल 2020 में श्रद्धालुओं की आमद में 78 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। पिछले साल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पानी के उचित प्रबंधन के लिए 'राष्ट्रीय जल पुरस्कार -2019' में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस पुरस्कार को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया।
इसके अलावा साल 2019 में इसे स्वच्छ भारत मिशन पहल के तहत 'सबसे साफ स्थान' पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि साल 2017 में बोर्ड ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत विशेष स्पेशल स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस का पुरस्कार प्राप्त किया।
इसके अलावा श्राइन बोर्ड ने पिछले साल देशभर में श्रद्धालुओं को प्रसाद की होम डिलेवरी करने का ऐलान किया। श्रद्धालु maavaishnodevi.org. वेबसाइट पर प्रसाद बुक करा सकते हैं।
कोरोना के कारण ऐहतियात के तौर पर मंदिर फिलहाल बंद था, लेकिन अब दैनिक आधार पर श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के साथ इसे फिर से खोल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा।












Click it and Unblock the Notifications