तमिलनाडु उठापटक: दिनकरन को समर्थन दे रहे 18 विधायक अयोग्य घोषित

तमिलनाडु में दिनकरन को समर्थन दे रहे 18 विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में उठापटक का दौर जारी है, यहां 18 विधायक जोकि टीटीवी दिनकरन का समर्थन कर रहे थे उन्हें तमिलनाडु विधानसभा के अयोग्य करार दिया है। तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर पी धनपाल ने इन सभी विधायकों को अयोग्य करार दिया है। इन सभी विधायकों को 1986 तमिलनाडु एसेंबली मेंम्बर्स पार्टी डिफेक्शन लॉ के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। जिन विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है उनमे थंगा तमीसेल्वन, सेंथी बालाजी, पी वेट्रीवेल और एम मरिअप्पा भी शामिल हैं। जिन 18 विधायकों को तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर ने अयोग्य घोषित किया है वह बुधवार को बेंगलुरू की जेल में बंद शशिकला से मुलाकात करने जाएंगे।

ttv dhinakaran

इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया

जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किय गया है उनमे एस एस थंगतमीसेल्वम, आर मुरुगन, एस मरिएप्पन, के कदिरकामू, जयंती पद्मनाभन, पी पलानीअप्पा, वी सेंथिल, एस मुथैया, पी वेट्रीवेल, नजी पतिभन, एम कोडनापनी, टीए इलुमलाई, एम रेंगासामी, आर थंगदुरई, आर बालसुब्ह्रमणि, एसजी सुब्रमनियन, आर सुंदराज, उमा माहेश्वरी हैं। इन सभी विधायकों ने 22 अगस्त को तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर से मुलाकात करके दिनकरन को समर्थन देने की बात कही थी, इन सभी विधायकों ने कहा था कि अब उनका पलानीस्वामी में भरोसा नहीं बचा है।

दिनकरन गुट जाएगा कोर्ट

ये सभी विधायक तबसे मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी को बर्खास्त किए जाने की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि पलानीस्वामी के सामने लगातार दिनकरन चुनौती खड़ी कर रहे हैं। लेकिन इन विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद दिनकरन के गुट ने कहा कि वह इस बाबत कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, हमें भरोसा है कि कोर्ट में हमें इंसाफ मिलेगा। वरिष्ठ विधायक पी वेतरीवल जोकि दिनकरन का समर्थन कर रहे हैं का कहना है कि यह फैसला गैरकानूनी है और हम इसे कोर्ट में चुनौती देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+