AIADMK को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 18 विधायक अयोग्य करार
नई दिल्ली। एआईएडीएमके के 18 विधायकों को मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर के फैसले को बरकरार रखा है। आपको बता दें कि विधानसभा स्पीकर ने एआईडीएमके के 18 विधायकों को अयोग्य करार दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में अफना फैसला सुनाते हुए स्पीकर के फैसले को बरकरार रखा है। यानि कि इन सभी विधायकों के अयोग्य करार दिए जाने के बाद एक बार फिर से सभी सीटों पर चुनाव होगा।

कोर्ट के फैसले के बाद इन सभी सीटों पर जिन विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है उन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में इन सीटों पर एआईएडीएमके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। जिस तरह से जयललिता के निधन के बाद पार्टी की लोकप्रियता पिछले कुछ दिनों में गिरी है उसे देखते हुए पार्टी के लिए इन सीटों पर फिर से जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। पिछले साल आरके नगर सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
दरअसलल पार्टी के इन सभी विधायकों ने नए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और पलानीस्वामी का समर्थन करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने इन सभी 18 विधायकों को अयोग्य करार दिया था। विधानसभा स्पीकर के फैसले के खिलाफ इन विधायकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने इन विधायकों को राहत नहीं दी है। कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर के फैसले को बरकार रखा है।












Click it and Unblock the Notifications