पति के साथ प्रेम संबंध होने के शक में महिला ने नाबालिग लड़की की ली अग्निपरीक्षा
राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक लड़की और एक युवक को पवित्रता साबित करने के लिए गर्म तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर कर दिया गया। जिससे दोनों के हाथ बुरी तरह झुलस गए। राजकोट में रहने वाली सत्रह साल की लड़की ने एक शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया। लड़की ने जब इस बात की शिकायत की तो आरोपी युवक की पत्नी ने कहा कि अगर तुम सही हो तो तुम्हारा हाथ गर्म तेल में डालने से भी नहीं जलेगा। आरोपी की पत्नी ने लड़की का हाथ गर्म तेल में डूबो दिया , जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

आरोपी लड़की का सौतेला मौसा
मामला राजकोट के भगवतीपाड़ा का है। लड़की ने अपने पास में रहने वाले सौतेले मौसा राहुल पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। लड़की ने जब यह बात अपने माता-पिता को बताई तो उन्होंने आरोपी राहुल के पत्नी सुमन से इसकी शिकायत की। पीड़ित महिला ने कहा कि छेड़छाड़ की शिकायत करने पर सुमन नाराज हो गई। उसने कहा कि मेरा पति ऐसा नहीं कर सकता। रिश्ते में राहुल और सुमन लड़की के सौतेले मौसा-मौसी लगते हैं।

घटना के वक्त लड़की का मंगेतर भी मौजूद था
सुमन ने पीड़िता पर उसके पति के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया और कहा कि तुम्हें अपनी पवित्रता साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी पड़ेगी। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ मिलकर खौलते तेल में पीड़िता का हाथ डलवा दिया। घटना में पीड़िता की हथेलियां बुरी तरह झुलस गईं। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। जब ये पूरा वाकया चल रहा था तब लड़की का मंगेतर भी वहीं था।आरोपी शख्स और लड़की का मंगेतर दोनों रिश्तेदार हैं।

मामले में पुलिस ने दो लोगों के गिरफ्तार किया
वहीं आरोपी युवक ने भी अपना हाथ जलने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया । जबकि उसकी पत्नी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications