दिल्ली में दिखने लगा ठंड का असर, 17 ट्रेनें लेट, 10 कैंसल

पिछले दिनों ट्रेनों की देरी की हालत यह थी कि एक घंटे से ज्यादा लेट ट्रेनों के लिए रेलवे को यात्रियों को 33 लाख से भी ज्यादा एसएमएस भेजेने पड़े।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और धुंध का असर दिखने लगा है। सोमवार को दिल्ली आने-जाने वाली 10 ट्रेनों को परिचालन की दिक्कतों व कम विजिबिलटी के चलते कैंसल किया गया है। इसके अलावा 17 ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि दो के समय में परिवर्तन किया गया है। इससे पहले भारतीय रेलवे ने एक दिसंबर से 13 फरवरी के बीच 46 ट्रेनों को रदद् करने का फैसला लिया था। उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था।

indian railways

हाल ही में बीते शनिवार को कोहरे की चादर ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को ढक लिया था, जिस वजह से वहां ट्रेनें करीब 30 से 40 मिनट देरी से चलीं। कोहरे की हालत को देखते हुए रेलवे को ट्रेनों के समय में परिवर्तन करने के साथ ही यात्रियों से अपील भी करनी पड़ी कि वो शांति बनाए रखें और किसी भी तरह का कोई ऐसा काम ना करें, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हों।

पिछले दिनों ट्रेनों की देरी की हालत यह थी कि एक घंटे से ज्यादा लेट ट्रेनों के लिए रेलवे को यात्रियों को 33 लाख से भी ज्यादा एसएमएस भेजेने पड़े। रेलवे ने एसएमएस भेजने की यह सेवा 3 नवंबर से 7 दिसंबर तक के लिए शुरू की, जिसमें 102 प्रीमियम ट्रेनों के समय के बारे में मैसेज भेजे गए। रेलवे का कहना है कि अगले साल से ट्रेनों के समय की जानकारी देने वाली इस एसएमएस सर्विस को बढ़ाते हुए इसमें 145 अन्य प्रीमियम ट्रेनों को शामिल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+