गोवा में बिल्डिंग गिरी, अब तक 17 लोगों की मौत

Goa Building collapse
पणजी। गोवा में दो दिन पूर्व इमारत ढहने से हुई मौतों की संख्या सोमवार तक 17 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इमारत के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है, जिसके बाद घटना में जान गंवाने वालों की संख्या 17 हो गई है।

कनाकोना इलाके में हुए हादसे में अब भी कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर संदेह व्यक्त किया कि कम से कम 15 लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि उनके बच पाने की उम्मीद बहुत कम है।

एक अधिकारी ने कहा, "शनिवार दोपहर इमारत ढहने के तुरंत बाद कई लोगों की चीख पुकार मलबे में से सुनाई दी थी। रविवार शाम तक चीख पुकार कुछ कम हुई। जो लोग अब तक मलबे में दबे हुए हैं उनकी पुकार अब बाहर नहीं आ पा रही है।"

सेना के जवान, पुलिस और अग्निशमन सेवा बचाव कार्यो में लगे हुए हैं। गोवा के अग्निशमन सेवा प्रमुख अशोक मेनन ने कहा, "यह कहना मुश्किल है कि बचाव कार्यो में अभी कितना वक्त और लगेगा।"

मेनन ने कहा कि मलबे में फंसे मजदूरों तक पहुंच पाना कठिन था क्योंकि कंक्रीट से होकर गुजरने से इमारत के बचे हुए हिस्से के ढहने की आशंका बनी हुई है। कनाकोना के रूबी रेजीडेंसी में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के शनिवार दोपहर में ढह जाने से वहां काम कर रहे 50 मजदूर और सुरक्षा गार्ड मलबे में दब गए थे।

घटना के 40 घंटे बाद तक राज्य प्रशासन और पुलिस मलबे में दबे लोगों की संख्या सुनिश्चित करने में असफल रही है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि भवन निर्माता, ठकेदार, अभियंता और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

गोवा के खेल मंत्री रमेश तवाडकर ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "पुलिस ने अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है। लेकिन जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+