Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

#MeToo: एमजे अकबर के खिलाफ गवाही देने के लिए रमानी के समर्थन में आईं 17 महिला पत्रकार

Recommended Video

    #MeToo: MJ Akbar के खिलाफ Priya Ramani case में गवाही देंगी 20 Women Journalists | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन के तहत विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर पत्रकार प्रिया रमानी समेत 15 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं। मंगलवार को दो और महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। प्रिया रामानी के समर्थन में 17 महिला पत्रकार समर्थन में उतर आईं हैं। इन महिला पत्रकारों ने एक संयुक्त बयान में रमानी का समर्थन करने की बात कही और अदालत से आग्रह किया कि अकबर के खिलाफ उन्हें सुना जाए।

    ये सभी महिला पत्रकार एशियन ऐज न्यूजपेपर में उनके साथ काम कर चुकी हैं

    ये सभी महिला पत्रकार एशियन ऐज न्यूजपेपर में उनके साथ काम कर चुकी हैं

    पत्रकार प्रिया रमानी के समर्थन में आई ये सभी महिला पत्रकार एशियन ऐज न्यूजपेपर में उनके साथ काम कर चुकी हैं। इन महिला पत्रकारों ने एक संयुक्त बयान में रमानी का समर्थन करने की बात कही और अदालत से आग्रह किया कि अकबर के खिलाफ उन्हें सुना जाए। पत्रकारों ने अपने हस्ताक्षर वाले संयुक्त बयान में कहा, रमानी अपनी लड़ाई में अकेली नहीं है। हम मानहानि के मामले में सुनवाई कर रही माननीय अदालत उन्हें भी सुने। हम में से कई महिलाएं एमजे अकबर द्वारा यौन शोषण की शिकार हुई हैं।

    रमानी को 400 से अधिक पत्रकारों ने दिया समर्थन

    रमानी को 400 से अधिक पत्रकारों ने दिया समर्थन

    बयान पर दस्तखत करने वालों में मीनल बघेल, मनीषा पांडेय, तुशिता पटेल, कणिका गहलोत, सुपर्णा शर्मा, रमोला तलवार बादाम, होइहनु हौजेल, आयशा खान, कुशलरानी गुलाब, कनीझा गजारी, मालाविका बनर्जी, ए टी जयंती, हामिदा पार्कर, जोनाली बुरागोहैन, मीनाक्षी कुमार, सुजाता दत्ता सचदेवा और संजरी चटर्जी शामिल हैं। तमाम महिला पत्रकारों ने प्रिया को लिखकर हौसला बढ़ाया है। The Network of Women in Media, Foundation for Media Professionals और Brihan Mumbai Union of Journalists ने साझा बयान जारी किया है। भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। 400 से अधिक पत्रकारों ने समर्थन दिया है।

    अब तक 16 महिलाओं ने अकबर पर लगाए यौन शोषण के आरोप

    अब तक 16 महिलाओं ने अकबर पर लगाए यौन शोषण के आरोप

    बता दें कि, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार प्रिया रमानी के ख़िलाफ मानहानि का केस दायर किया है। आपराधिक मानहानि की धारा IPC 499, 500 के तहत उन्होंने अपने वकील के जरिए ये केस दायर किया है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर दो साल तक की सज़ा का प्रावधान है। एमजे अकबर पर प्रिया रमानी के अलावा प्रेरणा ब्रिंदा, कांदबिरी मुरली, गजाला वहाब, शुतपा पॉल, शुमा राहा, अंजू भारती, सुपर्णा शर्मा, मालिनी भूपता, कनिका गहलोत, माइली डी पाई कैंप, रूथ डेविड, सबा नकवी, हरिंदर बावेजा, तुशिता पटेल, स्वाति गौतम और एक अनाम महिला पत्रकार ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+