Bihar Seat-Sharing Deal: एलजेपी नेता रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी

नई दिल्ली। आखिरकार बिहार में एनडीए ( NDA) का लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को बंटवारा हो गया है, जिसके मुताबिक बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी 6 सीटों पर अपने कैंडिडेट खड़ा करेगी, बिहार से ही रामविलास पासवान को एनडीए की ओर से राज्यसभा भेजा जाएगा, जिसके बाद लोजपा के विरोधी सुर अब शायद शांत हो जाएंगे। रविवार को इस बारे में ऐलान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह(Amit shah) ने किया।

 एलजेपी नेता रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी

इन बातों की घोषणा अमित शाह ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कीं , जिसमें उन्होंने कहा कि एनडीए 2014 से ज्यादा सीटें जीतेगा, सीटों पर कैंडिडेट्स का नाम भी मिलकर तय करेंगे, यह भी जल्द कर लिया जाएगा कि कौन, कहां से लड़ेगा।

राज्यसभा भेजे जाने के फैसले पर राम विलास पासवान ने कहा कि सीटों पर बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हुआ है, बेटे चिराग ने सीट बंटवारे पर काम किया था, मैं शुरू से ही एनडीए के साथ हूं, मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार में गठबंधन अधिक से अधिक सीटें जीतेगा।

सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में तनातनी चल रही थी

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से कुछ दिनों से सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में तनातनी चल रही थी, चिराग पासवन भी लगातार मोदी सरकार के कुछ फैसलों की आलोचना कर रहे थे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ कर रहे थे, इससे पहले ही उपेंद्र कुशवाहा गठबंधन तोड़कर यूपीए में शामिल हो चुके हैं ऐसे में कोई शक नहीं कि भाजपा पर काफी दवाब था, फिलहाल सीटों के बंटवारे की घोषणा करके बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों को संतुष्ट करने की पूरी कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+