सलमान से मिलने घर से भागी, 6 फीट ऊंची दीवार फांदकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसी लड़की

Recommended Video

    Salman Khan: 15 year old girl RAN AWAY from Bhopal to MEET Salman | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के चाहने वालों की तादाद लाखों में है। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों-घंटों तक उनके घर के बाहर इंतजार करते हैं, लेकिन 16 साल की उनकी एक फैन सलमान से मिलने के लिए इतनी बेताब थी कि वो 6 फीट ऊंची दीवार फांदकर उसके घर में घुस गई। सलमान से मिलने मध्य प्रदेश से अपने घर से भागकर आई लड़की ने मुंबई स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की 6 फीट ऊंची दीवार फांद गई, हालांकि सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

     सलमान से मिलने के लिए घर से भागी

    सलमान से मिलने के लिए घर से भागी

    सलमान खान की क्रेजी फैंस की लिस्ट में शामिल 16 साल की लड़की के सिर पर सलमान से मिलने का भूत सवार था। लड़की भोपाल के पास बैरसिया की रहने वाली है और सलमान की फैन हैय़ वो अपने फेवरेट हीरो से मिलना चाहती थी, इसके लिए वो भोपाल से भागकर मुंबई पहुंच गई। लड़की ने अपने घर में किसी को कुछ नहीं बताया और वो वहां से निकल गई। घरवालों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की का आखिरी लोकेशन खोजा तो वो खंडवा के खरैरा रेलवे स्टेशन पर मिली।

     6 फीच ऊंची दीवार फांदकर सलमान के घर घुसी

    6 फीच ऊंची दीवार फांदकर सलमान के घर घुसी

    पुलिस समझ गई कि लड़की मुंबई की ओर जाने वाली किसी ट्रेन में सवार हुई है। वहीं लड़की सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास पहुंच गई। सलमान से मिलने के लिए उसने 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल फांदकर पार कर लिया और अपार्टमेंट के भीतर घुस गई। हालांकि अपार्टमेंट के भीतर घुसते ही सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया।

     सलमान की क्रेजी फैन

    सलमान की क्रेजी फैन

    सुरक्षा गार्ड्स ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया और उसे बालिका सुधार गृह भेज दिया। वहीं लड़की की जानकारी मिलने के बाद उसके घरवाले मुंबई पहुंच रहे हैं। लड़की अपने हीरो से मिल तो नहीं पाई, लेकिन मुश्किल में जरूर फंस गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+