चोरी के गलत आरोप ने ले ली नाबालिग की जान
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बच्चे पर चोरी का गलत आरोप ने बच्चे को इस तरह हिला दिया कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। महज 15 साल के इस बच्चे पर दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों ने बच्चे को साइकिल की चोरी में हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद बच्चे ने आत्महत्या कर ली।

पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में हुई घटना के बाद दिल्ली पुलिस के दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों ही सिपाहियों ने नाबालिग बालक को साइकिल चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। वहीं सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि हेड कांस्टेबल अंकित और कांस्टेबल रमेश बच्चे को हिरासत में लेकर थाने पर लाये थे। इस घटना के बाद दोनों ही पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया ैह।
चोरी के आरोप से आहत बच्चे ने शनिवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बच्चे के घर वालों का कहना है कि उनके पड़ोसी ने उनके बच्चे पर साइकिल चोरी का गलत आऱोप लगाया था। जिसके बाद दोनों पुलिस वाले बच्चे को गिरफ्तार कर ले गये। वहीं चोरी के इस मामले को निपटाने के लिए पुलिस वालें 10000 रुपए घूस के तौर पर भी मांगने लगे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications