सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीएसएफ ने मारे 15 पाक रेंजर्स
बीएसएफ की ओर से बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन रुस्तम और पाकिस्तान के 15 रेंजर्स को मार गिराया।
जम्मू। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की ओर से बुधवार को आए आधिकारिक बयान के बाद पाकिस्तान के नापाक इरादों के बारे में जानकारी मिलती है। बीएसएफ ने बुधवार को बताया है सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से उसने 15 पाक रेंजर्स को मार गिराया है।

आतंकियों को भी किया निष्क्रिय
बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बीएसएफ ने 15 पाक रेंजर्स को मार गिराने के साथ ही 10 आतंकियों को भी निष्क्रिय किया है। इसके अलावा पाक की कई पोस्ट्स को भी नष्ट किया गया।
डीजी शर्मा के मुताबिक बीएसएफ की ओर से बॉर्डर पर फेंसिंग को और आधुनिक किया जा रहा है।
सुरंग के जरिए होती घुसपैठ
उन्होंने बताया कि बॉर्डर के आसपास के इलाकों में सुरंग के जरिए घुसपैठ को अंजाम दिया जा रहा है। आतंकी जब इस तरह से दाखिल होते हैं तो पता नहीं लग पाता है क्योंकि अभी तक ऐसी कोई भी टेक्नोलॉजी नहीं डेवलप हो सकी है जिससे सुरंग के जरिए होने वाली घुसपैठ का पता लगाया जा सके।
बीएसएफ का ऑपरेशन रुस्तम
बीएसएफ की ओर से एलओसी पर आतंकियों को रोकने के लिए ऑपरेशन रुस्तम भी शुरू किया गया है।
डीजी केके शर्मा के मुताबिक अगर आतंकी एलओसी पर कुछ हरकत करते हैं तो इंटरनेशनल बॉर्डर पर उसका असर पड़ना स्वाभाविक है।
बांग्लादेश बॉर्डर पर भी नजर
बांग्लादेश बॉर्डर के बारे में भी डीजी केके शर्मा ने भी कई अहम जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि भारत से लगी बांग्लादेश की सीमा पर दीवार बनाकर जो खाली जगह हैं उन्हें भरने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जब से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हुए हैं तब से ही मालदा के जरिए देश में आने वाले जाली नोटों पर भी लगाम लग पाई है।












Click it and Unblock the Notifications