दिल्‍ली में CRPF के 15 और जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नई दिल्‍ली। कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप भारत समेत पूरी दुनिया इन दिनों झेल रही है। भारत में कोरोनावायरस के कुल पॉजिटिव मामले 24,942 हो चुके हैं। इनमें से 18,953 एक्टिव मामले हैं और अबतक 779 लोगों की मौत हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 15 और जवान जिनमें एक सहायक उपनिरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल और एक नागरिक COVID19 से संक्रमित पाए गए हैं।

 दिल्‍ली में CRPF के 15 और जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इन सभी की COVID-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 9 जवान शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। इस तरह सीआरपीएफ के दिल्ली में तैनात कुल 24 जवान कोरोना वायरस से ग्रस्त हो गए हैं।आपको जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 47 जवानों को नरेला (दिल्ली) के क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया था। इसमें से 9 जवान शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। सीआरपीएफ के सूत्रों ने बताया था कि इन 9 जवानों को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। इसके बाद सीआरपीएफ अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।

दिल्ली में मरने वालों की संख्या 54 पहुंची

देश में शनिवार को पहली बार कोविड-19 (COVID-19) के संक्रमण की रफ्तार सबसे कम दर्ज की गई है। यह महज 6 फीसदी हो गई है। वहीं, इससे पहले दिल्ली (Delhi) में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमण के 111 मामले सामने आए। इससे कुल केसों की संख्या बढ़कर 2625 हो गई है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक शख्स की मृत्यु हो गई। इससे दिल्ली में वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+