बंदरों के एक गुट ने किया पानी पर कब्जा, दूसरे गुट के 15 बंदर मरे
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के देवास में पानी की कमी और लू की वजह से 15 बंदरों की मौत हो गई है। बागली के जोशी बाबा फोरेस्ट रेंज में बंदरों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, बंदरों के एक ग्रुप ने वहां पानी पर कब्जा जमा लिया और दूसरे बंदरों को पानी नहीं पीने दिया गया। इससे तेज गर्मी के चलते इन बंदरों की मौत हो गई।

पानी पर किया बंदरों के एक समूह ने कब्जा
जिला वन अधिकारी, पीएन मिश्रा ने ने कहा कि पास के पानी के स्रोत को बंदरों के एक अन्य समूह ने अपने कब्जे में ले लिया जिसने इस समूह को बंदर के पानी तक नहीं पहुंचने दिया, जिससे प्यार के चलते उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और मृत बंदरों के विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजा गया है।

वन विभाग कर्मचारियों को संक्रमण फैलने का भी खतरा
वन अधिकारियों ने कुछ बंदरों के शव को जलाने देने की भी बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ बंदरों की मौत इंफेक्शन से होने की आशंका के चलते जल्दी से बंदरों के शवों को जलाया गया। जिला वन अधिकारी, पीएन मिश्रा ने कहा कि शव सड़ रहे थे। सावधानी के तहत हमने कुछ शव जलाए हैं।

स्थानीय लोगों का दावा, मर चुके सैकड़ों बंदर
जोशी बाबा फॉरेस्ट रेंज के आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि धूप और गर्मी से 100 से अधिक बंदरों की मौत हो चुकी है। वन विभाग 15 बंदरों की मौत की बात कह सच छुपा रहा है। पास के गांव के लोगों का कहना है कि जंगल मेंबड़ी संख्या में बंदरों के शव पड़े थे। जब आसपास के लोगों ने इस पर सवाल किया तो इन्हें जला दिया गया या दबा दिया गया। गांव के लोगों का कहना है कि जंगल में न तो कुछ खाने को है, न ही पीने का पानी। तापमान भी 44-45 पर है, ऐसे में जानवर कैसे जिंदा रह पाएंगे।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications