अल्मोड़ा में एक हजार फीट गहरी खाई में गिरी बस, 15 की मौत, 8 जख्मी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बुधवार तड़के एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 8 लोग जख्मी भी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के भतरोजखान में मछोढ़ के पास चोरी घट्टी में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस करीब एक हजार फीट गहरी खाई में जा गिरी। और जानलेवा हुई भारत की सड़कें, हर 3.6 मिनट में 1 इंसान की मौत

बुधवार तड़के भतरोजखान में मछोढ़ के पास चोरी घट्टी में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस करीब एक हजार फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि बस के चालक को झपकी आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। बताया गया कि बस चौखुटिया से रामनगर जा रही थी।
हादसे की सूचना पाकर बचाव दल फौरन मौके पर पहुंच गया। बचाव दल ने बस से यात्रियों को निकाला जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी थी और 8 जख्मी थे। घायलों में से तीन की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications