14 नवंबर को होगा 'Super Moon' का दीदार, पूनम की चांदनी से सजेगी रात

पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने वाला चांद 14 नवंबर को धरती के बेहद नजदीक होगा जिसके कारण ये 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी चमकीला दिखायी पड़ेगा।

नई दिल्ली। 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है लेकिन इस बार की पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस अवसर पर आपको आकाश में ऐसा चांद दिखाई देगा जिसे दोबारा देखने का अवसर आपको 2034 में ही मिलेगा।

जी हां, सोमवार को जो पूनम का चांद आपको दिखाई देगा वो अपनी खूबसूरती के पूरे शबाब पर होगा, जिसकी चांदनी में रोज की अपेक्षा 34 प्रतिशत ज्यादा रोशनी होगी क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी पृथ्वी से बहुत पास में होगा इस कारण वो काफी बड़ा और चमकीला नजर आएगा, इसे साइंस की भाषा में 'Super Moon' कहते हैं तो वहीं कवियों और साहित्यकारों ने इसे सुंदरता की उपमाओं से नवाज दिया है।

आपको बता दें कि सोमवार को पूनम की रात है, मान्यता है कि इस रात चांद का दीदार करने वाले को सच्चा प्यार मिलता है क्योंकि इस रात को चांद बहुत प्यारा और सुंदर नजर आता है लेकिन आसानी से दिखता नहीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि 14 तारीख को चंद्रमा, धरती के अपने निकटस्थ बिंदु यानी पेरिग्री पर होगा और धरती के 14 प्रतिशत ज्यादा करीब होगा इस कारण ये रोज के मुकाबले बड़ा, चमकीला, साफ और सुंदर नजर आएगा।

जिस समय चांद पेरिग्री पर होगा उस वक्त भारत के समयानुसार दिन के 11 बज कर 22 मिनट हो रहे होंगें और ये उन लोगों को नजर आएगा जहां उस वक्त रात होगी लेकिन भारतीयों को निराश होने की जरूरत नहीं क्योंकि जब यहां चंद्रोदय होगा तब भी इस की चमक रोज के मुकाबले तकरीबन 30 फीसदी ज्यादा होगी और इसका आकार भी 14 फीसदी अधिक होगा।

14 नवंबर को चंद्रोदय: शाम 5 बजकर 37 मिनट पर
15 नवंबर को चंद्रास्त: सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+