पानी-पानी हुआ काजीरंगा नेशनल पार्क, 140 जानवरों की मौत

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान संभागीय वन अधिकारी रोहिणी बल्लव सैकिया ने बताया कि 10 अगस्त के बाद से सात गैंडे, 122 हिरण, दो हाथी, तीन जंगली सूअर समेत कई जानवरों की मौत हो गई

नई दिल्ली। असम में आई बाढ़ ने काजीरंगा नेशनल पार्क में भी तबाही मचाई है। उद्यान का करीब 80 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है। वहीं 140 जानवरों की मौत हो चुकी है। 481 वर्ग किलोमीटर में फैले काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 10 अगस्त को डिफ्लू नदी के जरिए ब्रह्मपुत्र नदी का पानी घुस गया था।

 पानी-पानी हुआ काजीरंगा नेशनल पार्क, 140 जानवरों की मौत

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ के कारण 7 गैंडे समेत 140 जानवर मौत के मुंह में समा गए। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान संभागीय वन अधिकारी रोहिणी बल्लव सैकिया ने बताया कि 10 अगस्त के बाद से सात गैंडे, 122 हिरण, दो हाथी, तीन जंगली सूअर समेत कई जानवरों की मौत हो गई।

इस बार बाढ़ ने असम में खूब तबाही मचाई है। पिछले एक महीने में दूसरी बार आई बाढ़ में मरनेवालों की तादाद 41 हो चुकी है। इस साल बाढ़ से असम में अबतक 133 मर चुके हैं। असम के 24 जिलों के करीब 32 लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं।

बाढ़ ने सबसे ज्यादा धुबरी और मोरीगांव जिले को प्रभावित किया है। यहां करीब 14 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। खबरों के मुताबिक 2584 गांव पानी में डूबे हुए हैं। वहीं, 1.61 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+