कर्नाटक में झूला झूल रहे 14 साल के बच्चे की गर्दन रस्सी में फंसी, मौत
कर्नाटक में झूला झूल रहे 14 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चा झूला झूल रहा था, इस दौरान वह झूले की रस्सी में फंस गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हादसा दक्षिण कन्नड़ जिले में हुआ है। बच्चे की पहचान श्रीशा के रूप में हुई है, वह कक्षा 8 का छात्र था। जानकारी के अनुसार बच्चे का गल झूले की रस्सी में फंस गया था।

बेलंथगड़ी तालुका में स्थित मलवातिगे में बच्चे का घर है। बच्चा अपने घर के पास ही झूला झूल रहा था, बच्चा झूले से नीचे गिर गया। बच्चे की बहन ने जब उसे जमीन पर गिरा देखा तो इसकी जानकारी घरवालों को दी।
बच्ची ने जैसे ही भाई को देखा कि वह जमीन पर गिरा है उसने तुरंत अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बच्चे को उजीरे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।
बता दें कि कुछ इसी तरह की घटना पिछले साल मध्य प्रदेश के उज्जैन में सामने आई थी। यहां भी एक बच्ची की झूले में फंसेने की वजह से मौत हो गई थी। 10 साल की बच्ची की गर्दन झूले की रस्सी में फंस गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
रायपुर की रहने वाली उर्वशी अपने मामा के घर घूमने के लिए उज्जैन आई थी, वह 5वीं में पढ़ती थी। घर पर ही दूसरी मंजिल पर साड़ी का झूला बनाया गया था। उर्वशी अकेले इसपर झूल रही थी। जब वह गोल-गोल इसपर घूम रही थी तो इसी दौरान उसकी गर्दन इसमे फंस गई।
जब काफी देर तक उर्वशी नीचे नहीं आई तो मां ऊपर देखने पहुंची, यहां वह झूले में फंसी हुई थी । जब परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications