आंध्र प्रदेश: दूध के डेयरी में अमोनिया गैस लीक, 14 लोग बेहोश

अमरावती। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला अंतर्गत पुतलापट्टु मंडल के बंदापल्ली के एक दूध डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने की वजह से 14 लोग बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है । पुतलापट्टु के सब इंस्पेक्टर के हवाले से बताया है कि 11 लोग सुरक्षित और खतरे से बाहर बताए जाते हैं। हादसे में कुछ महिलाएं भी जहरीली गैस की शिकार हुई हैं।

Recommended Video

    Andhra Pradesh: Chittoor Dairy Plant में Ammonia Gas Leak,14 मजदूर अस्पताल में भर्ती |वनइंडिया हिंदी
    14 persons lost consciousness after ammonia gas leaked at a milk dairy at Bandapalli Andhra Pradesh

    पुलिस ने बताया कि, प्लांट से लीक हुई अमेनिया गैस के रिसाव को बंद कर दिया गया है। चित्तूर के जिलाधिकारी ने बताया कि, 14 मजदूर जो डेयरी में काम कर रहे थे, उन्हें अस्पताल में भेज दिया गया है, जिनमें से 3 गंभीर लेकिन स्थिर हैं। कल समीक्षा उद्योग विभाग के महाप्रबंधक और अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटना स्थल का दौरा करेंगे।और मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगे।

    इससे पहले विशाखापट्टनम एलजी पॉलिमर यूनिट से स्टायरीन गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी और एक हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे। पिछले कई दिनों में आध्र प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गैस लीक घटनाओं की कई खबरें सामने आई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+