चंबा की गहरी खाई में गिरी बस, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक निजी बस खाई में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत ठाकुर ने बताया कि बस चंबा शहर से हिमगिरी गांव की ओर जाते समय सलूनी तहसील के सूल नल्लाह के पास 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जो कि चंबा शहर मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर है।

14 killed as bus rolls down in gorge in Himachal Pradesh
हिमगिरी से दो किलोमीटर पहले हुए इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को सलूनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री थे, एक मोड़ पर बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस खाई में जा गिरी। सरकारी मदद पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पीड़ितों को बचाने का काम शुरू कर दिया। राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि राहत बचाव कार्य में हरसंभव मदद की जाए साथ ही घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जाए। हादसे की जगह राज्य की राजधानी से 525 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जोकि राज्य का सबसे दूरवर्ती इलाका है। मृतकों में अधिकतर चंबा जिले के रहने वाले थे। सार्वजनिक परिवहन की कमी और सरकारी बसों के फेरों की कम आवृत्ति की वजह से इस दूरदराज इलाके में वाहनों में ओवरलोडिंग आम बात है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में हर साल तकरीबन 800 लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। पुलिस ने राज्य में 556 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की है जिसमें से 210 राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+