आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 14 की मौत, 31 घायल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद में भीषण हादसे की खबर आ रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रक में प्राइवेट बस की टक्कर की वजह से हादसा हुआ, जिसमें 31 लोगों के घायल हो गए।

भीषण सड़क हादसा

भीषण सड़क हादसा

आगरा-लखनऊ एरक्सप्रेसवे पर रात तकरीबन 10 बजे ये हादसा हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े 22 पहिया ट्राला से यात्रियों से भरी बस जा टकराई। बस ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और बस ने अनियंत्रित होकर ट्राले को पीछे सो जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस के परखच्चे उड़ गए। दूर-दूर तक बस की खिड़कियों के कांच मिले।

बिहार जा रही थी बस

बिहार जा रही थी बस


भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। राहत-बचाव कार्य फौरन शुरू कर घायलों को बस से निकाल कर फौरन सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक,बस दिल्ली से मोतिहारी (बिहार) जा रही थी। एक निजी डबल डेकर बस नंबर UP53FT4629 ने फिरोजाबाद के भदान गांव के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े 22 पहिये वाला ट्रॉला को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉला का नंबर UP22AT3074 है। ये पंचर होने की वजह से सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जेसीबी की मदद से बस को सड़क से हटा दिया गया है।

सीएम योगी ने दिया संज्ञान

सीएम योगी ने दिया संज्ञान


वहीं हादसे में मरने वाले लोगों की पहतान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है। घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। सैफई मिनी पीजीआई के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विश्व दीपक ने बताया कि करीब 31 घायलों को अस्पताल में देर रात लाया गया था, जिसमें से 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। बस में 40-45 यात्री सवार थे।

नींद में था ड्राइवर

नींद में था ड्राइवर

हालांकि अब तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और इसी नींद की वजह से दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया। दरअसल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे काफी चौड़ी सड़क है। ऐसे में कोहरा न होने के बावजूद टक्कर होना समझ के बाहर है। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी और ये हादसा हो गया। हालांकि यहीं बात जांच के बाद ही मालूम हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+