सिंहस्थ कुंभ मेला 2016: त्रिशूल के बाद 121 फीट लंबी अगरबत्ती बनी सेंटर ऑफ अटरेक्शन
उज्जैन। आस्था का मानक सिंहस्थ कुंभ मेला 22 अप्रैल से शुरू होने वाला है लेकिन इसके लिए पेशवाई का दौर जारी है। उज्जैन नगरी इस समय से ही भगवा रंगों में रंग गई है। यहां की हर एक चीज लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है।
सिंहस्थ कुंभ मेला 2016: 131 फुट ऊंचे त्रिशूल ने बटोरी सुर्खियां

आजकल लोगों में सबसे ज्यादा चर्चे हैं मेले में लगे 121 फीट लंबी अगरबत्ती की जिसे कि बड़नगर मार्ग के पंडाल में आवाहन अखाड़ा के भोलागिरी ने रविवार को स्थापित किया।
सिंहस्थ में 121 फीट लंबी अगरबत्ती बनी सेंटर ऑफ अटरेक्शन
ये अगरबत्ती बहुत ही सुगंधित हैं जो कि पूरे मेले के दौरान जलती रहेगी। इस अगरबत्ती का वजन 4 किग्रा है, जिसका निर्माण गुजरात राज्य के साधु-संतों ने किया है। इसे बनाने में पूरा एक साल लगा है। इसमें गाय के गोबर, गोमूत्र, गाय के घी, बांस, गूगल, दही, नारियल के जटा आदि का इस्तेमाल किया गया है और इसे बनाने में करीब तीन लाख रूपये खर्च हुए हैं। इससे पहले 131 फुट ऊंचे त्रिशूल ने मेले में सुर्खियां बटोरी थीं।












Click it and Unblock the Notifications