जब रैंप पर उतरी 120 किलो की मॉडल, उड़ गए लोगों के होश

इस मॉडल की उम्र महज 24 साल है और वजन 120 किलो, फिर भी इस मॉडल ने वो कर दिखाया, जिसे खूबसूरत और स्लिम मॉडल नहीं कर पाईं।

नई दिल्ली। अगर आप सोचते हैं कि भारी-भरकम शरीर वाले मोटे इंसान कोई बड़ा काम नहीं कर सकते तो इस खबर को पढ़ने के बाद आपकी सोच जरूर बदल जाएगी।

120 kg model

अर्जेंटीना में 120 किलो वजन की एक मॉडल ने अपने से कहीं ज्यादा खूबसूरत स्लिम मॉडल्स को पछाड़ते हुए सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है।

ऐस्टेफेनिया कोरेया नाम की इस मॉडल की उम्र महज 24 साल है और वजन 120 किलो, फिर भी इस मॉडल ने वो कर दिखाया, जिसे खूबसूरत और स्लिम मॉडल नहीं कर पाईं।

इस सौंदर्य प्रतियोगिता में ऐस्टेफेनिया ने भेदभाव विरोधी भाषण देकर जजों का दिल जीत लिया और 'क्वीन ऑफ वेंडिमिआ' का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताब जीतने के बाद ऐस्टेफेनिया ने बताया कि वो भेदभाव को खत्म करना चाहती हैं।

अर्जेटीना में शराब को लेकर मनाए जाने वाले एक त्योहार के तहत यह सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में मेंडोजा प्रांत के 18 इलाकों से सबसे खूबसूरत मॉडल्स ने हिस्सा लिया।

5 फुट 3 इंच की ऐस्टेफेनिया ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए पूरे एक साल तक तैयारी की, तब जाकर एक मॉडलिंग एजेंसी ने उन्हें साइन किया।

ऐस्टेफेनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं हुआ लेकिन अपने फिगर के हिसाब से कपड़े पाने में उन्हें जरूर संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि उन्हें अपने नाप की जींस पाने में बहुत मुश्किल होती है। हालांकि सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद वो काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में खूबसूरत चेहरे और शरीर के अलावा भी बहुत कुछ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+