12 साल की लड़की ने ब्वॉयफ्रैंड के संग मिलकर की मां की हत्या, रेस्टोरेंट पहुंची नाश्ता करने

नई दिल्ली। महजा 12 वर्ष की लड़की को पुलिस ने उसकी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, आरोप है कि लड़की ने अपने ब्वॉय फ्रैंड के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या करवा दी। जानकारी के अनुसार लड़की की मां को कक्षा 9 में पढ़ने वाले लड़के के साथ लड़की के संबंध के बारे में जानकारी मिल गई थी, जिसके वह खिलाफ थीं। आपको बता दें कि लड़की को मां ने गोद लिया था। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रहने वाली लड़की को अपनी मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस लड़के के साथ लड़की ने हत्या की साजिश रची थी वह कक्षा 9 का छात्र था, जबकि लड़की कक्षा 7 में पढ़ती थी। घटना के बारे में फतेहपुर की एसएसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि लड़की को उसकी मां ने जो सजा दी थी उसे उसने गलत समझा, उसे लगा कि जब वह 3 माह की थी तो उसकी मां ने उसे गोद लिया था और वह उससे प्यार नहीं करती, इसी वजह से वह उसके संबंध के खिलाफ है।

आधी रात को ब्वॉय फ्रैंड को बुलाया

आधी रात को ब्वॉय फ्रैंड को बुलाया

कोतवाली हाउस के एसएचओ सुनील सिंह ने बताया कि लड़की ने अपने ब्वॉय फ्रैंड को अपने घर बुलाया जोकि फतेहपुर के तूरब अली का पुरवा में है। रविवार शाम को जब लड़का घर पहुंचा तो मां इस बात से काफी नाराज हो गईं, जिसके बाद उन्होंने लड़की को एक थप्पड़ मार दिया और लड़के को घर से चले जाने को कहा। लेकिन एक बार फिर से लड़की ने लड़के को देर रात अपने घर बुला लिया, उस वक्त लड़की की मां सो रही थी। जिसके बाद इन दोनों ने मिलकर महिला का गला दबाकर उसे मार दिया।

नाश्ता करने पहुंची ब्वॉयफ्रैंड के साथ

नाश्ता करने पहुंची ब्वॉयफ्रैंड के साथ

सुनील सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के बाद लड़की अपने ब्वॉय फ्रैंड के साथ घर से बाहर चली गई और रात कहीं और गुजारी। अगले दिन जब सुबह दोनों रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे तो उन्होंने अपना फोन तोड़ दिया। सोमवार की दोपहर लड़की अपने घर वापस आई और पड़ोसियों को फोन किया और बताया कि उसकी मां लेटी है और हिलडुल नहीं रही है, उसने बताया कि मां की तबियत काफी खराब है और इसके लिए वह कानपुर के एक डॉक्टर से इलाज करा रही है।

पड़ोसी ने खोली हत्या की पोल

पड़ोसी ने खोली हत्या की पोल

पड़ोसियों ने जब देखा कि महिला की मौत हो गई है तो उन्होंने मुंबई में उसके पति को इस बात की जानकारी दी, पड़ोसियों ने लड़की की बात पर भरोसा किया और वह महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी एक पड़ोसी ने महिला की हत्या की साजिश के बारे में पुलिस को बताया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस से पूछताछ के दौरान लड़की रोने लगी और अपने गुनाह को उसने कबूल किया, उसने बताया कि इस हत्या में उसके दोस्त का भी हाथ है, जिसके बाद लड़के को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें- #TripleTalaq: सुबह देर से सोकर उठी पत्नी तो पति ने दे दिया तीन तलाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+