बिहार: गंगा नदी में पलटी नाव, 12 महिलाएं लापता
बक्सर।
बिहार के बक्सर जिले में बाजार घाट के नजदीक गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से 12 महिलाएं लापता हो गईं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम चौसा प्रखंड के न्यायीपुर गांव की रहने वाली महिलाएं अन्य दिनों की भांति उत्तर प्रदेश के पलिया गांव से काम कर नाव से वापस लौट रहीं थीं, तभी नाव नदी में पलट गई। id="toptextpromo">बक्सर
के जिलाधिकारी रमण कुमार ने बुधवार को बताया कि इस नाव में करीब 22 महिलाएं थी। स्थानीय लोगों की मदद से अधिकांश महिलाओं को बचा लिया गया है जबकि 12 महिलाएं अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लापता लोगों की तलाश में लगे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया कि मंगलवार को देर रात हो जाने के कारण लापता लोगों को खोजने का काम रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अधिकारियों की टीम जुट रही है। वहीं जानकारी ये भी मिल रही है क्षमता से अधिक लोगों के बैठने के चलते ये हादसा हुआ।











Click it and Unblock the Notifications