यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 12 गाड़ियां, एक की मौत 10 घायल
कोहरे की वजह से से विजिबिलिटी बेहद कम है। आगे चल रही दो गाड़ियों में टक्कर होने के बाद उनके पीछे आ रही 10 और गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती गईं।
मथुरा। बीते दो दिनों से दिल्ली एनसीआर में बढ़ा घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।

कोहरे की वजह से से विजिबिलिटी बेहद कम है। आगे चल रही दो गाड़ियों में टक्कर होने के बाद उनके पीछे आ रही 10 और गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती गईं।
हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
उधर यूपी के हमीरपुर जिले में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य बुरी तरह घायल भी हुए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Click it and Unblock the Notifications