महाराष्ट्र के बीड में भीषण बस एक्सीडेंट, 12 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले के धानोरा के पास निजी बस पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के धानोरा के पास निजी बस पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुंबई से लातूर की ओर जा रही निजी बस का भीषण सड़क दुर्घटना में काफी क्षति हुई है। कडा तहसील के आष्टी के पास धानोरा घाट में अहमदनगर से होते हुए बीड को जानेवाली सागर ट्रैव्हल्स बस का भीषण अपघात हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूटने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ है। ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूटने के बाद बस एक खतरनाक मोड़ से रास्ता छोड़कर बस पलटी हो गई। रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब यह घटना घटी। जिसमें 12 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू है और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एक्सीडेंट में मारे गए लोगों की बॉडी को कडा स्थित प्राथमिक आरोग्य केंद्र में भेजा गया है। सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुए सात लोगों की बॉडी कडा और पांच बॉडी आष्टी ग्रामीण हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।












Click it and Unblock the Notifications