Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, अब सांगली में 12 नए पॉजिटिव केस सामने आए

सांगली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के सांगली में आज यानी शुक्रवार को 12 नए मामले सामने आए हैं। जिससे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के पीआरओ के हवाले से जानकारी दी कि सांगली में 12 और लोग (पहले के पॉजिटिव मामलों के संपर्क) कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिले हैं।

coronavirus, sangli, covid 19, maharashtra, महाराष्ट्र, कोरोना वायरस, सांगली, कोविज-19

Recommended Video

    India में Corona के 724 केस, 24 घंटे में 75 नए मामले और 4 की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    रिपोर्ट्स की मानें तो जिन 12 लोगों का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है, वह कोरोना से पॉजिटिव अन्य लोगों के संपर्क में आए थे। यानी क्षेत्र के उन लोगों के संपर्क में जो कोरोना से संक्रमित हैं। सांगली से 12 नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। जो देश के बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। बता दें महाराष्ट्र में अब तक इस बीमारी से 4 लोगों की मौत भी हो गई है।

    कोरोना वायरस (कोविड-19) के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में भारत सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) लगाया है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 724 लोग अब भी इससे संक्रमित हैं। लॉकडाउन के कारण कारोबार और कारखाने बंद किए गए हैं। इसके साथ ही रेल, हवाई जहाज और बस सेवाएं आदि सभी निलंबित हैं।

    वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से भी ऊपर पहुंच हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 24 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। ये वायरस चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था। जो अब यूरोप और पश्चिमी देशों में भी तेजी से फैल रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+