IPL 2023 में माही के साथ-साथ 'बिरयानी' ने भी जीती ट्रॉफी! मिले 1.2 करोड़ ऑर्डर
IPL 2023 Biryani Orders: बिरयानी को लेकर भारत के लोगों की दीवानगी किस कदर है, इसकी बानगी हमें हर मौके पर दिखाई पड़ ही जाती है। न्यू ईयर पार्टी हो या फिर कोई भी खास त्योहार सबकी पहली पसंद बिरयानी ही होती है।

IPL 2023 टूर्नामेंट चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ पूरा हो गया है। सोशल मीडिया पर सीएसके की जीत की फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। जहां आईपीएल के इस सीजन की विनर धोनी की टीम रही है तो दूसरी तरफ बिरयानी ने अपना कमाल दिखाया है, क्योंकि आईपीएल के दौरान प्रति मिनट 212 बिरयानी ऑर्डर दिए गए।
IPL में भी बिरयानी
भारत में क्रिकेट मैच हो या फिर त्योहार हर जगह बिरयानी का जलवा बरकरार है। नए साल के मौके पर जहां स्विगी को बिरयानी के 3.5 लाख ऑर्डर मिले थे। वहीं आईपीएल 2023 के दौरान भी बिरयानी सबसे पसंदीदा बनकर उभरी है।
हर मिनट हुए 200 से ज्यादा ऑर्डर
दरअसल, ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (swiggy) ने टि्वटर पर डाटा शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। swiggy ने अपने ट्वीट में लिखा कि "212 बीपीएम (बिरयानी प्रति मिनट) पर 12 मिलियन से ज्यादा ऑर्डर के साथ बिरयानी ने इस सीजन में सबसे अधिक ऑर्डर किए जाने वाले फूड आइटम की ट्रॉफी जीती है।"
बिरयानी के प्रति लोगों की दिवानगी का यह आंकड़ा ताजा उदारण है। वैसे भारतीयों की आम हो या फिर खास हर मौके पर बिरयानी ही पहली पसंद होती है। इससे पहले न्यू ईयर पर स्विगी ने बताया था कि साल 2023 के नए साल की रात स्विगी को 3.50 लाख बिरयानी के ऑर्डर मिले थे। जबकि पिज्जा के ऑर्डर 2.5 लाख थे।
Recommended Video
आईपीएल 2020 में भी बढ़े थे ऑर्डर
आपको बता दें कि 2020 के आईपीएल के दौरान भी स्विगी ने बताया था कि उसके ऐप पर चिकन बिरयानी, बटर नान और मसाला डोसा के टॉप तीन पसंदीदा व्यंजनों के साथ ऑर्डर में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications