अमरोहा: यात्रियों से भरी टाटा मैजिक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 12 की मौत
अमरोहा। रविवार की सुबह अमरोहा के उन 12 यात्रियों के लिए काल बनकर आयी जिनकी टाटा मैजिक को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से टाटा मैजिक के ड्राईवर का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क पर गाड़ी बुरी तरह से पलट गई। इस विभत्स हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 10 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल हैं।

इस घटना में चार लोग भी घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों और घायलों के घरवालों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने भी मौके का दौरा किया है। पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के कुंदर्की थाना क्षेत्र के मझुली इलाके में रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने टाटा मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे टाटा मैजिक में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सभी यात्री अमरोहा के रहने वाले थे और सत्संग से लौट रहे थे। हादसे में चार अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications