हिसार: ट्रेन की चपेट में आई टैंपो, एक ही परिवार के 12 लोगों की दर्दनाक मौत

हिसार। दिल्‍ली से सटे हरियाणा के हिसार में आज दोपहर एक टैंपो तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। रौंगटे खड़े करने वाली बात ये है कि मरने वाले सभी 12 लोग एक ही परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। इस हादसे में 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्‍टरों का कहना है कि अत्‍यधिक रक्‍तस्राव के चलते उन्‍हें बचा पापा मुश्किल है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

12 killed as train rams into vehicle in Hisar

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना हिसार से लगभग 30 किसी की दूरी पर सरसोत गांव में घटी। एक टेंपो में सवार होकर बालक गांव के लोग एक कार्यक्रम में हिस्सा लने के लिए जा रहे थे। टेंपो में 15 लोग सवार थे। अचानक गाड़ी खराब हो गयी और पटरी पर ही रूक गयी। इसके बाद टेंपो धुरी- सिरसा पैसेंजर की चपेट मे आ गयी। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मरने वालों मे चार महिला समेत पांच बच्चे भी शामिल है।

वहीं टैंपो चालक की भी मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और 12 शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजते हुए जख्‍मी 3 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। वहीं काफी लंबे समय तक बवाल के बाद ट्रेन को घटनास्‍थल से रवाना किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+