राजीव कुमार और कुणाल घोष से सीबीआई ने की 12 घंटे पूछताछ
नई दिल्ली। शिलॉन्ग में सारदा चिट फंड मामले को लेकर पूर्व टीएमसी सांसद कुणाल घोष से सीबीआई ने रविवार को पूछाताछ की। उनके अलावा कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से भी सीबीआई ने घंटो पूछताछ की। यह पूछताछ तकरीबन 12 घंटे तक चली। जिसमे दोनों को आमने-सा्मने बैठाकर सीबीआई ने पूछताछ की थी। यह दूसरी बार है जब राजीव कुमार से सीबीआई ने पूछताछ की है। इससे पहले शनिवार को राजीव कूमार से 6 घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ की थी। इस मामले में कुणाल घोष से एक बार फिर से आज सीबीआई पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार राजीव कूमार को रविवार की सुबह तकरीबन 10.30 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके 12 घंटे् बाद दोनों से पूछाछ खत्म हुई। बता दें कि मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम के दो सदस्यों ने शिलॉन्ग में इन दोनों से पूछताछ की है। इससे पहले 10 सदस्यीय टीम इस मामले में पूछताछ कर रही थी। आरोप है कि राजीव कुमार ने सारदा चिट फंड से जुड़े अहम दस्तावेजो को नष्ट कर दिया है, जिसकी वजह से उनके खिलाफ यह पूछताछ चल रही है।
आपको बता दें सारदा चिट फंड मामले की जांच राजीव कुमार की अध्यक्षता में गठित एसआईटी करक रही थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंप दी। साथ ही एसआईटी को निर्देश दिया गया था कि वह इस मामले से जुड़े अहम दस्तावेजों को भी सीबीआई को सौंप दे। लेकिन सीबीआई का आरोप है कि कुछ अहम दस्तावेजों को एसआईटी ने नष्ट कर दिया और उसे उन्हें नहीं सौंपा। जिसके बाद सीबीआई ने राजीव कुमार को कई बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन जब राजीव कुमार पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तो सीबीआई की टीम राजीव कुमार के घर पहुंची जहा कोलकाता पुलिस ने सीबीआई को हिरासत में ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications