वोटर आईडी के अलावा कौन से डाक्यूमेंट्स हैं वोटिंग के लिए वैध? देखें पूरी लिस्ट
Valid Documents for Voting: भारत में जल्द ही अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, देश में 18 साल या उससे ऊपर के लोग वोटिंग करने के योग्य होते हैं। जल्द ही एक बार फिर सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलने वाला है।
ऐसे में नए मतदाताओं के साथ-साथ वैसे लोग जो पहले वोट कर चुके हैं, उनके मन में भी यह सवाल आता है कि वोटिंग के लिए कौन-कौन से आईडी प्रूफ्स का इस्तेमाल हो सकता है। वोटर आईडी के अलावा भी ऐसे डाक्यूमेंट्स हैं जिनका इस्तेमाल आप वोट देने के लिए कर सकते हैं। बशर्ते आपका नाम वोटिंग लिस्ट में होना चाहिए।

आज हम आपके लिए ऐसे डाक्यूमेंट्स की लिस्ट लाये हैं जो वोटिंग के लिए एक वैलिड आईडी प्रूफ हैं। तो आइए जानते हैं उन डाक्यूमेंट्स के बारे में और देखते है पूरी लिस्ट...
यहां 12 ऐसे डाक्यूमेंट्स की लिस्ट दी गई है जो भारत में वोटिंग के लिए एक वैध आईडी प्रमाण हैं।
एक बार जब आप पुष्टि कर लें कि आपका नाम मतदाता सूची में है, तो आप मतदाता पहचान पत्र के विकल्प के रूप में कुछ आधिकारिक दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं।
वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जो वैध आईडी प्रमाण के रूप में काम करते हैं:
1. आधार कार्ड
2. मनरेगा जॉब कार्ड
3. फोटोयुक्त बैंक या पोस्ट ऑफिस पासबुक
4. श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
5. ड्राइविंग लाइसेंस
6. पैन कार्ड
7. एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
8. पासपोर्ट
9. फोटो सहित पेंशन दस्तावेज
10. केंद्र या राज्य सरकारों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड (फोटो के साथ)।
11. सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किया गया आधिकारिक पहचान पत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (यूडीआईडी)।












Click it and Unblock the Notifications