कंगना रनौत, अदनान सामी, पीवी सिंधु समेत 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

कंगना रनौत, अदनान सामी, पीवी सिंधु समेत 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 08 नवंबर: दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, गायक अदनान सामी, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु समेत 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पद्म पुरस्कार समारोह में सभी लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस साल 119 पद्म पुरस्कार दिए हैं। जिसमें से 7 पद्म विभूषण हैं, 10 पद्म भूषण हैं और 102 पद्म श्री अवार्ड हैं। इन पुरस्कार को पाने वालों में 29 महिलाएं हैं। वहीं 16 ऐसे लोग हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिया जा रहा है और 1 ट्रांसजेंडर भी शामिल है।

Recommended Video

    Padma Awards: Sushma Swaraj, Kangana Ranaut समेत 119 लोग हुए सम्मानित | वनइंडिया हिंदी
    Kangana Ranaut

    जानें किन-किन लोगों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। भारत की पहली महिला एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

    प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बंसुरी स्वराज ने पुरस्कार ग्रहण किया।

    कला की दुनिया से इस साल पद्म श्री करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को भी दिया जाएगा।

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने सभी पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों के नाम ट्वीट के जरिए शेयर किए हैं। आप इस ट्वीट में इस साल 119 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम देख सकते हैं।

    इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने पद्म पुरस्कार मिलने के बारे में कहा था कि वह करण जौहर को इस सम्मान के लिए बधाई देती हैं। कंगना ने कहा था, ''मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से इस पुरस्कार के हकदार हैं। एक निर्माता के रूप में, वह जिस तरह की फिल्मों का समर्थन करते हैं, चाहे वह केसरी हो या गुड न्यूज, वह काबिले तारीफ है, जिस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काम किया है। भले ही उनके पिता ने उन्हें एक अच्छी शुरुआत दी हो, लेकिन वे अपने प्रयासों और योग्यता के कारण शीर्ष पर पहुंचे हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+