हर इमरजेंसी के लिए अब डायल कीजिये एक ही नंबर 112
नई दिल्ली। अब हर इमरजेंसी पर आपको केवल एक ही नंबर '112' डायल करना होगा और आपको आपकी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं मिल जायेंगी।
चाहे आपको पुलिस की मदद चाहिए या फिर एम्बुलेंस की या फिर फायर ब्रिगेड की.. हर जरूरत पर आप केवल अपने फोन पर '112' दबायें। अंतर-मंत्रालयी समिति दूरसंचार आयोग ने विभिन्न आपात सेवाओं के लिये एक ही नंबर को मंजूरी दे दी है।
'112' सुविधा ठीक अमेरिका के '911' नंबर की तरह
ये सुविधा ठीक अमेरिका के '911' नंबर की तरह है। आपको बता दें अभी तक हर अलग-अलग इमरजेंसी के लिए अलग-अलग नंबर डायल करने होते थे।
'112' पर आपके सारी प्राब्लम का अंत
जैसे कि पुलिस के लिए 100, अग्निशमन विभाग के लिए 101, एम्बुलेंस के लिए 102। लेकिन अब केवल एक ही नंबर '112' पर आपके सारी प्राब्लम का अंत हो जायेगा। आपात नंबर '112' के चालू होने के एक साल के भीतर सभी मौजूदा आपात नंबर को चरणबद्ध तरीके से खत्म कर दिया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications