एस जयशंकर और डेरेक ओ'ब्रायन समेत 11 लोग राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे निर्विरोध, 24 जुलाई को नहीं होगा मतदान
राज्यसभा के लिए एस जयशंकर और डेरेक ओ ब्रायन सहित 11 लोग निर्विरोध चुने गए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर और तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने वाले 11 नेताओं में शामिल हैं। दरअसल कई सीटों पर डमी कैंडिडेट को हटा दिए गया है। इसके बाद इनकी 11 लोगों की निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है।
राज्यसभा में बीजेपी के पास 93 सदस्य हैं, वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी को इस बार एक सीट का फायदा हुआ है। वहीं, सरकार के पास बहुमत नहीं है। इस निर्वाचन में टीएमसी के 6 और बीजेपी के 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे।

डेरेक ओ ब्रायन के अलावा निर्विरोध चुने जाने वाले टीएमसी नेताओं में सुखेंदु शेखर रॉय, डोला सेन, साकेत गोखले, समीरुल इस्लाम और प्रकाश बारिक शामिल हैं। अब उच्च सदन में बीजेपी और सहयोगी दलों की कुल सीटें 105 हो गई हैं। जबकि कांग्रेस की एक राज्यसभा में कम हो गई।
बता दें कि 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल की 6, गुजरात की तीन और गोवा की एक राज्यसभा सीट पर वोटिंग होनी थी, लेकिन अब मतदान नहीं होगा। टीएमसी के तीन और बीजेपी के पांच उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications