असम में हुए जॉब्स फॉर कैश स्कैम में 11 अधिकारी गिरफ्तार, कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था घोटाला
असम के जॉब फॉर कैश घोटाले में पुलिस ने 11 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए असम लोक सेवा आयोग (APSC) में पैसे देकर नौकरी का बड़ा घोटाला सामने आया था।
नई दिल्ली। असम के जॉब फॉर कैश घोटाले में पुलिस ने 11 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए असम लोक सेवा आयोग (APSC) में पैसे देकर नौकरी का बड़ा घोटाला सामने आया था। पुलिस ने 2013 बैच के 11 अधिकारियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों को असम के अलग-अलग जिलों से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

ये गिरफ्तारी 25 अधिकारियों के खिलाफ आई फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद की गई है। इसी साल जून में इन अधिकारियों का हैंडराइटिंग टेस्ट हुआ था। गिरफ्तार अधिकारियों में असम सिविल सर्विस (ACS) के 7 और असम पुलिस सर्विस (APS) के 4 अधिकारी शामिल हैं। इनमें सबीरा इमरान, जयंता कुमार दास, हेमंत हिल्लो साकिया, हर्शा ज्योति बोरा, पल्लाबिका सर्मा चौधरी, दिपांकर खानिकर, हिमांशु चौधरी, अनिरुद्ध रॉय, देबदीत बोरा, अमरजीत दास और सुदिप्त गोस्वामी भारद्वाज शामिल हैं।
असम लोक सेवा आयोग में जॉब्स फॉर कैश घोटाला कांग्रेस की तरुण गोगोई सरकार के दौरान हुआ था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी पिछले साल हुई थी। अक्टूबर 2016 में पुलिस ने दिब्रुगढ़ से एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। उसपर आरोप था कि वो APSC अध्यक्ष राकेश कुमार पॉल के तरफ से लोगों से पैसे वसुलता है। इसके बाद पुलिस ने नवंबर में पॉल को घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2013 और 2015 की परीक्षाओं में पॉल पर पैसे देकर नौकरी देने का आरोप है।
असम की सर्वानंद सोनोवाल सरकार ने सत्ता में आते ही साफ कर दिया था कि वो राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त कराएंगे। सोनोवाल सरकार में आने के बाद ये पहली बड़ी गिरफ्तारी है।












Click it and Unblock the Notifications