कश्मीर में हिमस्खलन, मकान ढहने से 11 की मौत

11 killed in avalanches, house collapse in Jammu and Kashmir
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के विभिन्न भागों में बुधवार को हुए हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के चलते मकान ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह कारगिल जिले में सेना के बतरा शिविर पर हुए हिमस्खलन में दो सैनिकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कारगिल जिले के ककसार इलाके में हुए एक अन्य हिमस्खलन में तीन नेपाली मजदूरों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मजदूर पत्थर की एक खदान में काम कर रहे हैं। कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले में धनाउ कांडी मार्ग इलाके के बालसरन गांव में हुए एक अन्य हिमस्खलन में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा दफन हो गए। अधिकारी ने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में रात को भारी बर्फबारी के भार से एक मकान की छत ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई। शोपियां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। गौरतलब है कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में और हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+