11 दिन बाद ही टूटने की कगार पर पूनम पांडे की शादी, पति पर लगाया मारपीट और मोलेस्टेशन का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट
पूनम पांडे ने पति पर लगाया मारपीट और मोलेस्टेशन का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने बोल्डनेस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशळ मीडिया पर एक्टिव रहने वाले पूनम पांडे ने हाल ही में शादी कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर डालकर सबको चौंका दिया। पूनम पांडे ने अपने ब्यॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप तरीके से शादी कर ली, लेकिन ये शादी टिकती नहीं दिख रही है। शादी के 11 दिन बाद ही पूनम पांडे ने अपने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट, मोलस्टेशन और धमकी देने का आरोप लगाया। जिसके बाद उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

पूनम पांडे ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
शादी के बाद दोनों गोवा हनीमून के लिए गए थे, लेकिन वहां पूनम ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पूनम ने पति सैम पर मारपीट, यौन शौषण और धमकी देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला सोमवार का है। दक्षिण गोवा के कानाकोना थाने में पूनम ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कानाकोना पुलिस थाने के इंचार्ज तुकाराम चव्हाण ने इस मामले पर कहा कि पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने सैम बॉम्बे का मेडिकल टेस्ट करवा लिया है, जिसके बाद सैम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पुलिस ने सैम बॉम्बे को आईपीसी की धारा 354 ए, 323, 324 और 506 (2) के गिरफ्तार किया है। अक्सर विवादों में रहने वाली पूनम पांडे की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सैम और पूनम पांडे चर्चा में रह चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने पूनक और सैम को लॉकडाउन की गाइडलांइस ने मामने के कारण पकड़ा था और उन्हें फटकार लगाई थी।

10 सितंबर को हुई थी शादी
पूनम पांडे ने अपने लॉग टर्म ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से 10 सितंबर को शादी कर ली। खुद को सैटल करने के मकसद से पूनम ने सैम से शादी की और अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की। वहीं दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां दोनों अपने हनीमून के लिए गोवा जा रहे थे। आपको बता दें कि पूनम पांडे अपने बोल्डनेस और बिदांस के लिए जानी जाती है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज डालती रहती हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications