Coronavirus: मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवानों में मिला कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 11 सुरक्षाकर्मियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले कुल 142 जवानों को क्वारंटाइन किया गया था जिसमें से 4 में पहले कोरोना पॉजिटिव मिला और अन्य शुक्रवार को टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि सीआईएसएफ के ही एक अधिकारी ने की है।
Recommended Video

सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि 1 जवान के पहले टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया था लेकिन दूसरे टेस्ट में यह नेगेटिव आया था। अब, उनका नमूना तीसरी बार परीक्षण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है, वह आइसोलेशन वार्ड में है। गौरतलब है कि भारत में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं जिसमें से मुंबई महानगर में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 400 से अधिक मामले सामने आने आए हैं। यहां तक कि मुबंई स्थित धारवी स्लम जो कि एशिया का सबसे बड़ा स्लम हैं वहां पर भी बुधवार को एक कपड़ा व्यवसायी की कोरोना की चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि मुंबई के स्लम में भी कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ सकते हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है पिछले 24 घंटे में 88 नए मामले आए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 54 मामले मुंबई के हैं। इसी बीच मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के संक्रमित होने की खबर से लोगों में खलबली मच गई है। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सीआईएसएफ जवानों को अब डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मालूम हो कि देश में शुरूआती कोरोना के मामले विदेश से आए लोगों में मिले थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यह जवान यात्रियों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए थे।
घर बैठे कर सकते हैं कोरोना का टेस्ट
उद्धव सरकार ने वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए एक ऐसी ऑनलाइन पहल शुरू की है, आधिकारियों के अनुसार सरकार ने एक डिजिटल मंच तैयार किया है, जिसमें लोग घर बैठे ही अपने लक्षणों की जांच कर सकते हैं और किसी भी तरह की आशंका होने पर अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार ने अपोलो 24x7 के साथ मिलकर एक ऑनलाइन पहल शुरू की है जो https://covid-19.maharashtra.gov.in/ पर उपलब्ध है। विज्ञप्ति में कहा कि त्वरित चिकित्सा परामर्श और अन्य संबंधित संपर्कों की जानकारी भी लिंक पर उपलब्ध है।
यह भी पढे़ें: जमात के कार्यक्रम के बाद मुश्किल में निजामुद्दीन के लोग, गर्भवती महिलाओं तक को नहीं दिया जा रहा रास्ता












Click it and Unblock the Notifications