दिल्ली: डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या पहुंची 100 के पार, संभल कर रहें लोग
नई
दिल्ली। बारिश के मौसम के दौरान मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है, जिसका ताजा उदाहरण ये है कि अगस्त महीने के पहले ही चार दिनों में दिल्ली में मलेरिया के रोगियों का बढ़ जाना, आपको बता दें कि अगस्त के शुरुआती चार दिनों के अंदर कम से कम 21 मामले राजधानी में दर्ज किए गए हैं, दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में मलेरिया के दो मामले रिपोर्ट किये गये, अप्रैल और मार्च में एक-एक और मई में 17, जून में 25, जुलाई में 42 और चार अगस्त तक 21 मामले दर्ज किये गये हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
दिल्ली में डेंगू के कुल 7 नए मामले सामने आए
जबकि दिल्ली में डेंगू के कुल 7 नए मामले चार अगस्त तक दर्ज किये गये। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में छह, फरवरी में तीन, मार्च में एक, अप्रैल में दो, मई में 10, जून में आठ और जुलाई में 19 डेंगू के मामले दर्ज किये गये हैं।

चिकनगुनिया के दो नये मामले सामने आए
रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में छह, फरवरी में तीन, मार्च में एक, अप्रैल में दो, मई में 10, जून में आठ और जुलाई में 19 डेंगू के मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि चिकनगुनिया के दो नये मामले सामने आए हैं, जिसके हिसाब से दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या 56 और चिकनगुनिया से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

बारिश में सतर्क रहें लोग
संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने लोगों को बारिश में सतर्क रहने को कहा है और कहा है कि कोशिश करें कि इस दौरान बाहर खाना खाने से बचें क्योंकि अक्सर संक्रमण बाहर के खाने और पानी से फैलता है, इसके लिए डॉक्टरों ने कुछ दिशा-निर्देश भी दिए हैं और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है..

रखें इन बातों का ध्यान
- मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- मच्छरों के डंक से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें।
- बाहर के खाद्य और पेय पदार्थों से करें परहेज।
- ठहरे पानी से न जाएं और साफ पानी से हाथ-पांव धोएं ।
- अपने घर और आस-पास के इलाकों में सफाई रखें।
- कूलर में पानी जमा ना होने दे।












Click it and Unblock the Notifications