103 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, अस्पताल के स्टाफ ने इस खास अंदाज में किया विदा

तिरुवनंतपुरम्। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 27 लाख के पर पहुंच गया है, जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 51 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि की कोरोना से 19 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। केरल में मंगलवार को एक 103 साल के बुजुर्ग शख्स ने कोरोना से जंग जीत ली है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके. शैलजा ने ट्वीट यह जानकारी दी। वहीं अस्पताल के स्टाफ में बुजुर्ग की अनोखे अंदाज में विदाई की।

Recommended Video

    Corona in Kerala: 103 साल के बुजुर्ग ने जीती Covid-19 से जंग, अस्पताल से लौटे घर | वनइंडिया हिंदी
    103 year old man has recovered from COVID 19 and was discharged from a hospital in Kerala

    28 जुलाई को अलुवा के निवासी फरीद (103 वर्ष) को एर्नाकुलम के कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती किया गया था। 28 जुलाई को तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। जो कि पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद उन्हें कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि उनमें कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं थे, लेकिन फरीद का इलाज एक विशेष चिकित्सा दल द्वारा किया गया था जो उनके बूढ़े लोगों की देखभाल करती है।

    लगातार 20 दिनों तक उनका इलाज चला। जिसके चलते वे कोरोना के खिलाफ अपनी लाइफ की जंग जीत गए। वहीं उनकी पत्नी अमीना और बेटे भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन इलाज के बाद उनके टेस्ट निगेटिव आए तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं मंगलवार को फरीद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि हम बुजुर्ग मरीजों का इलाज कर रहे हैं और उन्हें स्वस्थ्य कर घर भेज रहे हैं।

    मंगलवार को जब फरीद को अस्पताल से छुट्टी मिली तो अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उन्हें फूल देकर विदा किया गया। इससे पहले कोल्लम जिले की 105 वर्ष की महिला ने कोरोना के केवल 9 दिन में मात दी थी। 29 जुलाई को बुजुर्ग महिला को छुट्टी दे दी गई थी। 20 जुलाई को महिला कोरोना टेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। राज्य की सबसे बुजुर्ग रोगी के इलाज के लिए हर दिन डॉक्टर की टीम लगी रहती थी, जिसके बाद 105 साल की महिला ने कोरोना को मात दी और डिस्चार्ज होकर स्वस्थ्य घर लौट चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+