बारिश का कहर: बाढ़ से महाराष्ट्र में अब तक 102 और गुजरात में 106 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 16 जुलाई: देश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपा रखा है। महाराष्ट्र में 1 जून से लेकर अब तक भारी बारिश और बाढ़ से 102 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की चार टीमें तैनात की गई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 11 हजार 836 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। वहीं गुजरात में भी बाढ़ से अबतक 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Maharashtra और Gujarat में Monsoon का कहर, 200 से ज्यादा लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी | *News
    102 human lives lost in the rain and flood related incidents since in Maharashtra

    महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 102 लोगो की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में दो लोगो की मौत हुई है, जबकि 189 जानवरो की मौत हुई है। बुलढाना, नासिक और नंदुरबार जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग लापता हैं। वहीं मौसम विभाग में फिर से भारी बारिश को लेकर अर्लट जारी किया है। बाढ़ के चलते 275 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

    मौसम विभाग ने पालघर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पुणे और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मुंबई, ठाणे, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर सहित कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिलों में पिछले 24 घंटे में औसत 20.5 मिमी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण मंजारा बांध में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

    गुजरात में पिछले 15 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में डूबने, दीवार गिरने और करंट लगने से 11 और लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 106 पहुंच गया। मूसलाधार बारिश के चलते देवका, सरस्वती और हिरन नदियां उफान पर हैं। उधर, नवसारी इलाके में अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते नदी के किनारे बसे सोनवाडी की स्थिति बेहद खराब है।

    मौसम विभाग ने 9 जिलों नवसारी, वलसाड, अमरेली, भावनगर, तापी, नर्मदा, डांग जूनागढ़ और गिर-सोमनाथ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात का असर देखा जा रहा है। इससे राज्य तटीय पश्चिमी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दक्षिण गुजरात सहित कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। VIDEO: बारिश से बचने के लिए जुलाई में प्लान की शादी, आ गई बाढ़, फिर ऐसे करनी पड़ी वेडिंग

    वहीं कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कर्नाटक के कई जिलों में शनिवार को भी बारिश जारी रही। तेज बारिश के कारण 30 में से 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। केरल में भारी बारिश से कासरगोड, कोझिकोड और वायनाड जिलों में नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने आज कासरगोड, इडुक्की, वायनाड और कन्नूर में रेड अलर्ट जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+