VIDEO: बारिश से बचने के लिए जुलाई में प्लान की शादी, आ गई बाढ़, फिर ऐसे करनी पड़ी वेडिंग

नई दिल्ली, 15 जुलाई: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश अपना कहर बरपा रही है। आंध्र प्रदेश में भी इन दिनों हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसी बीच राज्य के कोनसीमा जिले के पेडापट्टनमलंका में एक बेहद ही दिलचस्प घटना सामने आई है। बारिश के चलते रास्ते बंद होने के बाद दुल्हन नाव से दूल्हे के घर पहुंची और वहीं उसकी शादी की रस्में पूरी की गईं। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 बारिश ने अरमानों पर फेरा पानी

बारिश ने अरमानों पर फेरा पानी

पेडापट्टनमलंका के रहने वाले अशोक और प्रशांति ने जुलाई में शादी करने का प्लान बनाया था। जिसके पीछे की वजह यह थी कि, अगस्त में भारी बारिश होती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता, इसी की वजह से उन्होंने शादी की डेट जुलाई में रखी। लेकिन इस बार मौसम जुलाई में ही इतना तेजी से एक्टिव हो गया कि, राज्य में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते हर जगह पानी ही पानी भरा हुआ है। लेकिन दुल्हन ने हार नहीं मानी।

Recommended Video

    Andhra Pardesh: इलाके में आ गई बाढ़ तो फिर ऐसे करनी पड़ी शादी | वनइंडिया हिंदी |*News
    दुल्हन ने नहीं मानी हार

    दुल्हन ने नहीं मानी हार

    दुल्हन और दूल्हे के परिवार ने यह तय किया कि वे दूल्हे अशोक के घर जाकर शादी की रस्में पूरी करेंगे। इसके लिए प्रशांति के परिवार ने नावों का इंतजाम किया। जिसके बाद पूरा परिवार नावों में सवार होकर दूल्हे के घर पहुंच गया। जहां विधि विधान से शादी की रस्मों को पूरा किया गया। अशोक और प्रशांति ने बताया कि उन्होंने मानसून से बचने की उम्मीद में अगस्त के बजाय जुलाई में शादी करने का फैसला किया, लेकिन यह योजना कारगर नहीं हुई।

    ऐसे पूरी करनी पड़ी शादी की रस्में

    दुल्हन के परिवार के लोगों का कहना है कि अभी आसपास के इलाके में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी हो रही है। हमने प्रशांति की शादी तय कर दी थी। हम शादी को और टालना नहीं चाह रहे थे क्योंकि अगस्त के महीने में हालात इससे के बुरे होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश 36 साल के बाद इसनी भीषण बाढ़ देख रहा है। गोदावरी और उसकी साहयक नदियां उफान पर हैं। जिसके चलते राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

    कई जिलों में बाढ़ ने हालात बिगाड़े

    कई जिलों में बाढ़ ने हालात बिगाड़े

    मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बाढ़ से हुई तबाही का आकलन करने के लिए शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे। गोदावरी रीजन में 1986 की बाढ़ के बाद यह सबसे बड़ी बाढ़ होगी। राज्य के कई डैम में पानी खतरे के निशान पर पहुंच गया है। जिसके चलते डैम से अगले दो दिनों में 24 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+