पुणे: गुलाब जामुन खाने की वजह से कॉलेज के 100 छात्र हुए बीमार, 16 आईसीयू में

पुणे। मुंबई के पुणे में गुलाब जामुन खाने से एमआईटी कॉलेज के 100 से ज्यादा छात्र फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। कॉलेज प्रबंधन ने सभी बीमार छात्रों को इलाज के लिए एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, डॉक्टरों ने 16 छात्रों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। यह सभी छात्र लोणी कालभोर में एमआईटी कॉलेज के स्टूडेंट हैं।

100 students sick of food poisoning in Pune college

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर कॉलेज के छात्रों को तबीयत बिगड़ने लगी थी। छात्रों को उल्टी, दस्त होने की जानकारी कॉलेज प्रबंधक को दी गई। कॉलेज प्रबंधक ने सभी छात्रों को इलाज के लिए तुंरत विश्वराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, कॉलेज प्रबंधक ने मीडिया को मामले की जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार, दोपहर को कैंटीन का खाना-खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। छात्रों ने बताया कि गुलाब जामुन खाने के बाद से विद्यार्थियों को जुलाब, उल्टी की शिकायत होने लगी। शुरुवात में चार से पांच विद्यार्थियों को यह शिकायत हो रही थी, उसके बाद धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 100 के पास पहुंच गई। अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि कितने छात्र फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।

सूत्रों की माने तो जनरल वॉर्ड में 80 और 16 छात्र आईसीयू में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यार्थियों के अभिभावक भी हॉस्पिटल में पहुंच गए। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+