अगले हफ्ते भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा होगा 100 करोड़, स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा जश्न की तैयारी

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेजी से टीकाकरण अभियान जारी है। भारत में अब तक 96 करोड़ से ज्यादा डोज लोगों को दी जा चुकी है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार हो जाएगा। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय जश्न मनाने की तैयार कर रहा है। जिसके तहत पीएम मोदी स्वास्थ्यकर्मियों ने नाम विशेष संबोधन भी जारी कर सकते हैं।

health ministry

News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जल्द ही भारत में 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पूरा हो जाएगा। इसके लिए सोमवार या मंगलवार तक का लक्ष्य है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी भारत के वैक्सीन अभियान में अपार योगदान के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देने के लिए राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे भारत में कार्यक्रमों के साथ विशेष दिन मनाने की योजना बना रहा है। जिसमें जमीन स्तर से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे।

दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अधिकारियों से राय मांगी है कि 100 करोड़ खुराक के जश्न के दौरान कोविड -19 योद्धाओं को कैसे सम्मानित किया जाए, जिनमें कर्तव्य के दौरान अपनी जान गंवाने वाले भी शामिल हैं। इस टीकाकरण अभियान में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके लिए भी कुछ खास घोषणाएं हो सकती हैं।

बीजेपी ने भी की प्लानिंग
भारतीय जनता पार्टी भी 100 करोड़ डोज पूरा होने का जश्न मनाना चाहती है। जिसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें डॉक्टरों और पेशेवरों के लिए धन्यवाद अभियान शामिल हो सकता है। CoWin डैशबोर्ड के अनुसार देश में अभी तक 96,74,52,484 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। बुधवार को शाम सात बजे तक 32 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+