अहमदाबाद मे 4 मंजिला इमारत गिरी, 3 को सुरक्षित निकाला गया, 5 के दबे होने की आशंका
अहमदाबाद। अहमदाबाद में रविवार देर शाम एक तीन मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें 5 लोगों के दबे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 3 लोगों को सुरक्षित निकाल दिया गया है।अहमदाबाद के ओढव इलाके में जीवन ज्योत सोसायटी के पास यह घटना घटी है।

इमारत गिरने की खबर मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इमारत में दरार के चलते शनिवार को ही बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था। बिल्डिंग 40 साल पुरानी बताई जा रही है।
फिलहाल, राहत और बचाव का काम जारी है। इमारत गिरने के बाद, तेज आवाज सुनकर आसपास इलाके के लोग बाहर निकल आए। आनन-फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications