10 महीने की बच्ची संग डे-केयर में हैवानियत, पटक-पटक कर पीटा, देखें वीडियो
नवी मुंबई के एक डे केयर सेंटर में 10 महीने की मासूम के साथ आया ने ऐसा बर्ताव किया, जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप उठे।
मुंबई। नवी मुंबई के एक डे केयर सेंटर में 10 महीने की अबोध बच्ची के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। बर्बरता से भरी इस घटना को देख आपका दिल भी कांप जाएगा लेकिन इस घटना को अंजाम देने वाली महिला के चेहरे पर ना तो इस बात को लेकर कोई शिकन है और ना ही पछतावा।
डे-केयर में एक आया ने 10 महीने की बच्ची को इस कदर पीटा कि उस बच्ची के सिर से खून निकलने लगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आया और ओनर के खिलाफ मामला दर्ज
इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची रो-रोकर बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। बच्ची के पेरेंट्स की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर ओनर और आया को अरेस्ट कर लिया। हालांकि बाद में ओनर को जमानत मिल गई है।
आपको बता दें कि नवी मुंबई के पूर्वा प्ले स्कूल में मां रुचिता सिन्हा 21 नवंबर को अपनी दस महीने की बच्ची को पहली बार डे-केयर में छोडकर आई थी, उस वक्त डे-केयर की ओनर नहीं थी, इसलिए उसने ऑफिस से उसे फोन किया था तो उसने कहा था कि वो चिंता ना करे क्योंकि उनकी बेटी उसकी आंखों के सामने ही हैं।
घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरे से
रुचिता ने कहा कि उनकी मां दिनभर प्ले स्कूल के बाहर घूमती रहीं, लेकिन उन्हें बच्ची से मिलने नहीं दिया गया। ये भी नहीं बताया गया कि उसे चोट आई है। जब उसकी हालत खराब हुई तो मामला सामने आया और आया अफसाना नासिर शेख की बर्बरता दिखाई दी। इस घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरे में हुआ है।
बेटी की मां ने पुलिस पर भी लगाया आरोप
रूचिता ने पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि आया तो जेल गई लेकिन ओनर को बेल मिल गई क्योंकि पुलिस ने उसके खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। उस पर चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट नहीं लगाया है और ना ही वो सीसीटीवी की कॉपी हमें दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications